Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Hastinapur: Electrical wires collided with overloaded truck filled with sugarcane in the market, spark created chaos.
{"_id":"6aef6d9a6e65681e8f0be8c3","slug":"video-hastinapur-electrical-wires-collided-with-overloaded-truck-filled-with-sugarcane-in-the-market-spark-created-chaos-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर: बाजार में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक से टकराए बिजली के तार, चिंगारी से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर: बाजार में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक से टकराए बिजली के तार, चिंगारी से मची अफरातफरी
हस्तिनापुर। कस्बे के बाजार में शनिवार की रात को गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक विद्युत लाइन से टकरा गया। इससे बिजली के तारों में दूर तक चिंगारी फैल गई। अचानक हुई घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। हादसे के दौरान बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक कस्बे के बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक विद्युत लाइन से टकरा गया। ट्रक के संपर्क में आने से बिजली के तारों में चिंगारी उठने लगी और दूर तक फैल गई। अचानक चिंगारी उठती देख बाजार में मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को रोक लिया और मामले की जानकारी जुटाई। घटना के बाद बाजार में कुछ देर तक लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। ओवरलोड वाहनों के कस्बे के बाजार से गुजरने को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।