{"_id":"6aef1499f503dd53670c4c2f","slug":"video-mau-firecracker-market-set-up-at-jeevanram-hostel-grounds-crowds-flock-to-make-purchases-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ: जीवनराम छात्रावास मैदान में सजा पटाखा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: जीवनराम छात्रावास मैदान में सजा पटाखा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
मऊ। दीपावली पर्व को लेकर मऊ नगर में रौनक बढ़ गई है। शनिवार को निजामुद्दीनपुरा स्थित जीवनराम छात्रावास के मैदान में पटाखों की अस्थायी दुकानें सजाई गईं। बाजार खुलते ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
सुरक्षा के बीच लगा पटाखा बाजार
प्रशासन की अनुमति के बाद जीवनराम छात्रावास के मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यहां अग्निशमन विभाग की गाड़ी और पुलिस बल तैनात किया गया है। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है। दुकानदारों को पानी और रेत से भरी बाल्टियां रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके।
फुलझड़ी और अनार की ज्यादा मांग
शाम होते ही पटाखा बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी। लोग परिवार के साथ पहुंचकर अपनी पसंद के पटाखे खरीदते नजर आए। बाजार में रंग-बिरंगी फुलझड़ियों, अनार, चकरी और फैंसी आतिशबाजी की मांग अधिक रही। दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।