{"_id":"6aa937e6796bc7622b035ff9","slug":"video-free-eye-camp-in-hastinapur-430-patients-examined-120-selected-for-cataract-surgery-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 430 मरीजों की जांच; 120 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 430 मरीजों की जांच; 120 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
हस्तिनापुर के जैन स्थानक में मंगलवार को माला देवी जैन की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 430 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद करीब 120 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें एडीके जैन आई हॉस्पिटल, खेकड़ा, बागपत भेजा गया।
शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। चिकित्सकों की टीम में डॉ. भूपेश कुमार राघव, डॉ. संजय, डॉ. आशीष, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र और डॉ. सोमपाल समेत अन्य चिकित्सक शामिल रहे। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।