{"_id":"6aa827d48508dde76001b759","slug":"video-farmers-uproar-regarding-compensation-and-other-demands-sloganeering-in-mda-vc-gave-assurance-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुआवजे सहित अन्य मांगो को लेकर किसानों का हंगामा, एमडीए में जमकर नारेबाजी, वीसी ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मुआवजे सहित अन्य मांगो को लेकर किसानों का हंगामा, एमडीए में जमकर नारेबाजी, वीसी ने दिया आश्वासन
मेरठ। लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी व गंगा योजना के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान एमडीए कार्यालय पहुंचे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि मुआवजे से जुड़ी उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। प्रदर्शन की सूचना पर एमडीए वीसी ने किसानों से वार्ता की और उनकी सभी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रदीप कसाना, गौरव भड़ाना, प्रिंस, जयवीर, भारत, गौरव गुर्जर, विनीत आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।