{"_id":"6aecba28488fb5194506e10e","slug":"video-devotees-lit-candles-in-the-historic-sardhana-church-in-front-of-our-lady-of-graces-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ऐतिहासिक सरधना चर्च में श्रद्धालुओं ने कृपाओं की माता मरियम के समक्ष जलाए मोमबत्ती के दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ऐतिहासिक सरधना चर्च में श्रद्धालुओं ने कृपाओं की माता मरियम के समक्ष जलाए मोमबत्ती के दीप
मेरठ। माता मरियम के नवीना महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक सरधना चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कृपाओं की माता मरियम के प्रति आस्था प्रकट की। धार्मिक आयोजन की शुरुआत माला की विनती से हुई। इसके बाद नवीना प्रार्थना और पवित्र मिस्सा बलिदान कराया गया। धर्मगुरुओं ने श्रद्धालुओं को माता मरियम के संदेश सुनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चर्च में स्थापित कृपाओं की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और मन्नतें मांगीं। नवीना प्रार्थना में फादर मार्टिन रावत ने कहा कि कृपाओं की माता मरियम दयालु और कृपालु थीं। उन्होंने सदैव लोगों को सच्चाई और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके बाद धर्मगुरुओं ने संयुक्त रूप से पवित्र मिस्सा बलिदान कराया। इसमें प्रभु यीशु और माता मरियम के संदेश पढ़कर सुनाए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से विश्व में अमन-चैन और शांति कायम रहने की प्रार्थना की। धर्मगुरुओं ने देश की समृद्धि, विश्व शांति और रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं और मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है। फादर विजय ने श्रद्धालुओं को कृपाओं की माता मरियम के जीवन और उनके संदेशों के बारे में बताया। प्रभु की आराधना के बाद ईसाई धर्मावलंबियों ने नगर में भी शांति और सद्भाव का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।