Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sub-inspector’s wife dies by suicide by hanging herself in a locked room

मेरठ: दरोगा की पत्नी ने बंद कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक महिला का चक्कर आ रहा सामने; जांच शुरू

Thu, 12 Nov 2026 11:21 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 12 Nov 2026 11:21 AM IST
सार

मेरठ के बहसूमा निवासी दरोगा गौरव की तैनानी मथुरा में है। दो साल पहले उनकी शादी मनीषा से हुई थी। मनीषा मेरठ में रहती थी, जबकि गौरव मथुरा में। मनीषा ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। विवाद में एक महिला का नाम सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Sub-inspector’s wife dies by suicide by hanging herself in a locked room
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहसूमा क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर शकिस्त में उप निरीक्षक गौरव की पत्नी मनीषा ने गृह क्लेश के चलते मायके में बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

जांच अधिकारी थानाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने बताया कि गांव मौहम्मदपुर शकिस्त निवासी मनीषा (28) पुत्री सुभाष की शादी करीब दो वर्ष पहले बहसूमा के मोहल्ला कांकड़ोवाला निवासी गौरव के साथ हुई थी। गौरव वर्तमान में मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बरसाना थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर अन्य महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते मनीषा ने मायके में खुद को अकेला पाकर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए थाना प्रभारी को सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। सीओ का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ में हाईवे पर मिला लुधियाना के ट्रक चालक का शव, ओडिशा से आ रहा था माल लेकर; पुलिस ने जताई ये आशंका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed