Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
By doing “Pani Panchayat”, Sarathi Social Welfare Society gave the message of saving every drop of water.
{"_id":"6aa6e1bbf19ed622ba065f35","slug":"video-by-doing-pani-panchayat-sarathi-social-welfare-society-gave-the-message-of-saving-every-drop-of-water-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: \"पानी पंचायत\" कर सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी ने दिया पानी की बूंद-बूंद बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: "पानी पंचायत" कर सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी ने दिया पानी की बूंद-बूंद बचाने का संदेश
मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को रोहता रोड स्थित डालमपुर गांव में पानी पंचायत का आयोजन किया। इसका उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा देना है। पंचायत में गिरते भूजल स्तर और पानी बचाने के उपायों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने वर्षा जल संचयन, कुओं और तालाबों के जीर्णोद्धार और पानी की बर्बादी रोकने के तरीके बताए। ग्रामीणों को गंगा नदी की स्वच्छता के लिए भी प्रेरित किया गया। सचिव देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गंगा हमारी धरोहर है, जिसे प्रदूषण मुक्त रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। कल्पना पांडेय ने नदियों में कचरा व प्लास्टिक न बहाने और गंगा स्वच्छता अभियानों में योगदान की अपील की। ग्रामीणों ने जल संरक्षण और गंगा की पवित्रता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का भी आग्रह किया गया। इस अवसर पर संयोगिता और ज्योति आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।