फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   After Mohsin Naqvi's Trophy Controversy, Pakistan Hit Another Low as ICC Deducts 11 WTC Points

मोहसिन नकवी की हुई थी बेइज्जती: अब बाबर आजम की टीम ने कटाई नाक; जानें आईसीसी ने पाकिस्तान को क्यों दी बड़ी सजा

Mon, 14 Sep 2026 01:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Sep 2026 01:23 PM IST
सार

मोहसिन नकवी के ट्रॉफी विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार के बाद पाकिस्तान पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने मैच फीस का 50 फीसदी काटने के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 11 अंक भी घटा दिए।

विज्ञापन
After Mohsin Naqvi's Trophy Controversy, Pakistan Hit Another Low as ICC Deducts 11 WTC Points
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान के अंक कटे - फोटो : ANI

विस्तार

मोहसिन नकवी के ट्रॉफी विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार के बाद अब आईसीसी ने भी पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। बर्मिंघम टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान पर भारी जुर्माना लगाया गया है और उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 11 अंक भी काट लिए गए हैं।
विज्ञापन

आईसीसी ने क्यों दी सजा?
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीनों टेस्ट में करारी हार मिली। लीड्स में पहला टेस्ट पारी और 103 रन से गंवाने के बाद लॉर्ड्स में पाकिस्तान को 194 रन से हार मिली। वहीं बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने उसे आठ विकेट से हरा दिया। यानी पाकिस्तान के लिए सीरीज में कुछ भी उसके पक्ष में नहीं रहा। अब आखिरी टेस्ट में धीमी ओवर गति ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी है। आईसीसी के मुताबिक पाकिस्तान की टीम निर्धारित समय में 11 ओवर कम फेंक पाई। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी यह कमी बरकरार रही। इसके चलते पूरी टीम पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अंक कटे, नौवें स्थान पर टीम
सिर्फ आर्थिक जुर्माना ही नहीं, पाकिस्तान को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बड़ा नुकसान हुआ है। धीमी ओवर गति के कारण उसके 11 अंक काट दिए गए हैं। यह कार्रवाई आईसीसी मैच रेफरी रंजन मदुगले, ऑन फील्ड अंपायर पॉल राइफल और क्रिस गैफानी, थर्ड अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और फोर्थ अंपायर रसेल वॉरेन ने की। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 'बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान पर दोहरी कार्रवाई की गई है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर स्थिति और खराब हो गई है। टीम अब 4.63 अंक प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर है।' पाकिस्तान ने मौजूदा चक्र में अब तक नौ टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ दो जीत मिली हैं, जबकि सात मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
 
विज्ञापन

After Mohsin Naqvi's Trophy Controversy, Pakistan Hit Another Low as ICC Deducts 11 WTC Points
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान के अंक कटे - फोटो : ANI
क्या कहते हैं आईसीसी के नियम?
 
  • आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर कोई टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं कराती है तो उसके खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाता है। हर कम ओवर के लिए खिलाड़ी की मैच फीस का पांच फीसदी जुर्माना होता है। हालांकि, यह जुर्माना अधिकतम 50 फीसदी मैच फीस तक ही लगाया जा सकता है।
  • वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कम ओवर कराने पर टीम को अंकों का भी नुकसान होता है। हर कम ओवर के लिए एक अंक काटा जाता है। पाकिस्तान की टीम 11 ओवर कम कराने की दोषी पाई गई, इसलिए उसके डब्ल्यूटीसी खाते से 11 अंक काट दिए गए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान का अगला अभियान नवंबर में शुरू होगा।
  • टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। ये मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। हालांकि, अब पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग बंद हो चुका है।

नकवी की ट्रॉफी वाली किरकिरी के बाद एक और झटका
पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह झटका ऐसे समय आया है, जब मोहसिन नकवी पहले ही ट्रॉफी विवाद को लेकर आलोचनाओं के घेरे में रहे हैं। एशिया कप में भारत की टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। उस घटनाक्रम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और नकवी की भूमिका को लेकर काफी विवाद पैदा किया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के प्रदर्शन और उसके बाद आईसीसी की कार्रवाई ने पाकिस्तान क्रिकेट की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मैदान पर लगातार हार के बाद अब अंक तालिका में भी स्थिति बेहद खराब हो गई है। ट्रॉफी विवाद में किरकिरी, इंग्लैंड से 0-3 की हार और अब आईसीसी की दोहरी मार ने पाकिस्तान क्रिकेट की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed