{"_id":"6aa2ecbe3d6adead84071647","slug":"video-bamboo-became-support-in-sugarcane-cultivation-sowing-through-trench-method-and-also-co-cropping-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: गन्ने की खेती में बांस बना सहारा, ट्रेंच विधि से बुआई और सहफसली खेती भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गन्ने की खेती में बांस बना सहारा, ट्रेंच विधि से बुआई और सहफसली खेती भी
मेरठ। चींदौड़ी गांव के एक किसान ने अपनी गन्ने की फसल में ऐसा प्रयोग किया, जिसको देख हर कोई दंग रह जा रहा है। किसान वीरेंद्र सिंह ने अपनी 20 बीघा खेत की गन्ने की फसल को गिरने से बचाने के लिए बांस का सहारा लिया है। इसके साथ ही ट्रेंच विधि और खीरे की सहफसली खेती से उत्पादन और आमदनी दोनों को ही बढ़ा रहे हैं। अमर उजाला के सहयोगी अवनीश देवपुत्र से बातचीत में वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने गन्ने की बुआई ट्रेंच विधि से ही है। साथ ही बताया कि बांस का प्रयोग सफल रहा तो इससे गन्ने की गिरने की समस्या कम करने के साथ खेती की लागत और उत्पादन के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद मिल सकती है। वीरेंद्र का यह प्रयोग अन्य किसानों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।