Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Haradgalu Nalwar Fair concludes with a grand royal procession; MLA Puran Chand Thakur attends as the chief guest.
{"_id":"6aa29d93703b1b30610d7762","slug":"video-haradgalu-nalwar-fair-concludes-with-a-grand-royal-procession-mla-puran-chand-thakur-attends-as-the-chief-guest-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पधर: भव्य शाही जलेब के साथ हरड़गलू नलवाड़ मेले का समापन, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पधर: भव्य शाही जलेब के साथ हरड़गलू नलवाड़ मेले का समापन, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत
उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत कुन्नू के हरड़गलू में आयोजित पांच दिवसीय नलवाड़ मेले का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जल शक्ति विभाग कार्यालय से भव्य शाही जलेब निकाली गई, जिसके मेला मैदान पहुंचने पर स्थानीय देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। मेला कमेटी अध्यक्ष शिल्पा कुमारी और उपाध्यक्ष पवन कुमार ने विधायक का शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने वर्ष 1990 से जारी इस मेले के सफल आयोजन की बधाई दी और कहा कि आधुनिकता के कारण यह पशु मेले से व्यापारिक मेले का स्वरूप ले चुका है, फिर भी हमें अपनी पुरानी परंपराएं नहीं भूलनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर इसे जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिलाया जाएगा तथा कमेटी की सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास कार्य ठप करने का भी आरोप लगाया। शुक्रवार को मेले में कुश्ती दंगल आयोजित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।