{"_id":"6aa29e20355942b7a909feab","slug":"video-abdakaranagara-rashhataraya-lka-athalta-kal-daugdhha-lkha-makathama-ka-nasataranae-ka-lkashhaya-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत कल, डेढ़ लाख मुकदमों के निस्तारण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत कल, डेढ़ लाख मुकदमों के निस्तारण का लक्ष्य
अंबेडकरनगर: आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण को लेकर बृहस्पतिवार को एडीआर भवन में जिला जज चंद्रोदय कुमार ने प्रेस वार्ता की। जिला जज ने कहा कि पिछली लोक अदालत में 1.28 लाख मुकदमों के निस्तारण का लक्ष्य था जिसे इस बार बढ़ाकर 1.50 लाख कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि राजस्व, कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्टांप, शिक्षा, गन्ना, श्रम, समाज कल्याण, प्रोबेशन, आबकारी, वन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी पवन कुमार शुक्ला व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम वर्मा इस संबंध में कई बैठकें कर चुके हैं और हर न्यायालय की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सुबह 10 बजे से जिले के सभी न्यायालयों में लोक अदालत शुरू होगी, जिसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।