Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
A garland made of 20,000-rupee notes crafted using 400 individual notes has been created in the city for the first time.
{"_id":"6b032dfb69932a41820c77b1","slug":"video-a-garland-made-of-20000-rupee-notes-crafted-using-400-individual-notes-has-been-created-in-the-city-for-the-first-time-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शहर में पहली बार बनी 20 हजार रुपये की नोटों की माला, 400 नोटों से किया तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शहर में पहली बार बनी 20 हजार रुपये की नोटों की माला, 400 नोटों से किया तैयार
मेरठ। मुस्लिम शादियों में दूल्हे के गले की शोभा बढ़ाएगी खास माला, सराय लाल दास निवासी मोहम्मद अयान ने बनवाई। ..शादी के सीजन में बढ़ी नोटों की मालाओं की मांग, 100 रुपये से शुरू होकर कीमत की कोई अधिकतम सीमा नहीं माई सिटी रिपोर्टर मेरठ। शादी समारोहों में दूल्हे के स्वागत और खास अंदाज में सजावट के लिए नोटों की मालाओं का चलन एक बार फिर लगातार बढ़ रहा है। खासकर मुस्लिम शादियों में दूल्हे के गले में नोटों की माला पहनाने का शौक देखने को मिलता है। इसी कड़ी में शहर में पहली बार 20 हजार रुपये की ऐसी विशेष नोटों की माला तैयार की गई है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। इस माला को तैयार करने में 400 नोटों का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में नोटों को एक साथ सजाकर माला का रूप दिया गया है। सराय लाल दास निवासी मोहम्मद अयान ने यह 20 हजार रुपये की विशेष माला बनवाई है। वैली बाजार सराफा तिराहा स्थित बाबूलाल नन्हेमल नोट वाले के संचालक अखिलेश माहेश्वरी के यहां इस माला को तैयार किया गया। उनका कहना है कि शहर में पहली बार इतनी कीमत और इतनी अधिक संख्या में नोटों से माला तैयार की गई है। शादी के सीजन में इस तरह की मालाओं की मांग बढ़ जाती है। दूल्हे के स्वागत, निकाह और अन्य वैवाहिक रस्मों के दौरान इन्हें पहनाने का चलन है। अखिलेश माहेश्वरी के अनुसार नोटों की मालाओं की शुरुआत 100 रुपये से हो जाती है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग कीमत की माला तैयार करवा सकते हैं। इनकी कीमत की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। कोई छोटी माला बनवाता है तो कोई अपनी शमता और शौक के अनुसार हजारों रुपये तक की माला तैयार करवाता है। शादी के सीजन में खासकर मुस्लिम परिवारों की ओर से इस तरह की मालाओं के ऑर्डर मिलते हैं। 20 हजार रुपये की इस माला में 400 नोट लगाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में नोटों को करीने से सजाकर माला तैयार करना भी कारीगरी का काम है। शादी समारोह में दूल्हे के गले में यह माला आकर्षण का केंद्र बनेगी। शहर में पहली बार इतनी कीमत की नोटों की माला तैयार होने से सराफा बाजार में भी इसकी चर्चा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।