Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Cracks appear in Palhera flyover; pieces of construction material are breaking off and falling

मेरठ: पल्हैड़ा फ्लाईओवर में दरारें, टूटकर नीचे गिर रहे निर्माण सामग्री के टुकड़े; यात्रियों की सुरक्षा को खतरा

Sun, 22 Nov 2026 12:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 22 Nov 2026 12:57 PM IST
सार

फ्लाईओवर का हाल खराब होना शुरू हो गया है। नीचे गिरते निर्माण सामग्री के टुकड़ों से भी हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी जांच एनएचएआई की टीम करेगी, फिलहाल नीचे संकेतक लगाकर एक हिस्से पर आवागमन रोक दिया था। 

विज्ञापन
Meerut: Cracks appear in Palhera flyover; pieces of construction material are breaking off and falling
फ्लाईओवर के निचले हिस्से से गिरी निर्माण सामग्री और नीचे लगाए संकेतक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-दून हाईवे पर स्थित पल्हैड़ा फ्लाईओवर की स्थिति को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं। पिछले दो दिनों से फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहनों के गुजरने के कारण दरारें बढ़ती जा रही हैं और पुल के नीचे से रोड़ी व डस्ट के छोटे-छोटे टुकड़े टूटकर गिर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद लोगों में पुल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

फ्लाईओवर पर दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। पुल में दिखाई दे रही दरारें और नीचे गिरते निर्माण सामग्री के टुकड़े किसी बड़े हादसे की आशंका को बढ़ा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुल की स्थिति को देखते हुए तत्काल तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए ताकि आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा उपाय
मामले की जानकारी मिलने पर सिवाया टोल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर, दरार वाले हिस्से के नीचे सुरक्षा बैरियर लगा दिए गए हैं ताकि गिरते हुए टुकड़ों से कोई वाहन या राहगीर प्रभावित न हो। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

कारण अज्ञात, जांच का इंतजार
फिलहाल, फ्लाईओवर में दरार आने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। भारी वाहनों के दबाव या अन्य तकनीकी कारणों से यह नुकसान हुआ हो सकता है। एनएचएआई की जांच के बाद ही पुल को हुए नुकसान की गंभीरता और आवश्यक मरम्मत का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed