Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Teenager visiting Kedarnath Dham left behind by friends on the way; dies after being run over by a vehicle; family creates a commotion at the police station
{"_id":"6a958cfc2abfbdf08a082a10","slug":"video-teenager-visiting-kedarnath-dham-left-behind-by-friends-on-the-way-dies-after-being-run-over-by-a-vehicle-family-creates-a-commotion-at-the-police-station-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम गए किशोर को दोस्तों ने रास्ते में छोड़ा, वाहन से कुचलकर मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम गए किशोर को दोस्तों ने रास्ते में छोड़ा, वाहन से कुचलकर मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा;video
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:47 PM IST
Link Copied
मऊ से केदारनाथ गए चिरैयाकोट थाना के ताजपुर मोहल्ला निवासी गुमशुदा मिथिलेश (15) की अमरोहा जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौटते समय दोस्तों ने अमरोहा जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे ढाबे पर उसे छोड़कर घर चले आए थे। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार की शाम परिजनों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आश्वासन देकर समझा बुझाकर उन्हें घर भेज दिया। ताजपुर मोहल्ला निवासी सुकुल का बेटा मिथिलेश बीते 10 अगस्त को अपने पांच दोस्तों के साथ केदारनाथ धाम के लिए निकला था। सभी दोस्त 15 अगस्त तक घर लौट आए लेकिन मिथिलेश नहीं लौटा। परिजनों के पूछने पर बताए कि वो मेरठ जिले में कहीं गुम हो गया है। उनके छोड़कर आने के बाद अमरोहा जिले के सैदनंगली थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन से कुचलकर उसकी मौत हो गई। मां कुंती की तहरीर पर बीते 24 अगस्त की रात पुलिस ने चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी विपिन, लकी, अंशु, संदीप, शुभम के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 13 अगस्त की रात उन्होंने सैदनंगली थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर रुककर खाना खाया। मिथिलेश कार में काफी शरारत कर रहा था। उसे डराने के लिए हम लोग ढाबे पर ही छोड़कर कुछ आगे निकल आए। वापस जाकर देखा तो वो वहां नहीं था, खोजबीन के बाद भी नहीं मिला तो घर लौट आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।