{"_id":"69e0e7e449e43dcefb019d57","slug":"video-encroachment-on-government-land-authorities-remain-silent-aap-submits-memorandum-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर कब्जा, जिम्मेदार मौन, आप ने सौंपा ज्ञापन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर कब्जा, जिम्मेदार मौन, आप ने सौंपा ज्ञापन; VIDEO
'आप' के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिले में सरकारी/सार्वजनिक भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की।पत्रक में तालाब, चारागाह, सड़क किनारे की भूमि, खेल मैदान एवं अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर भू-माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया।इस दौरान आप ने ठकुरमनपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।बताया कि शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, किन्तु अब तक कोई ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। यह केवल एक उदाहरण है, जबकि पूरे जनपद में ऐसी कई सरकारी भूमि भू-माफियाओं के कब्जे में हैं।ज्ञापन देने वाले में एके सहाय, अवधेश मौर्या, सूर्यनाथ यादव, अनिल कुमार, बदन कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।