{"_id":"6a987b690d5c81cea602e7d1","slug":"players-displayed-their-prowess-in-kho-kho-the-class-8-team-emerged-victorious-mau-news-c-295-1-svns1028-151353-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कक्षा आठ की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कक्षा आठ की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
मधुबन के जूनियर हाईस्कूल पर आयोजित खो- खो मैच में खेलते विद्यालय के छात्र ।संवाद
मधुबन। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों के बीच खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी फुर्ती, खेल कौशल व टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
तीन टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में कक्षा आठ की टीम ने 12 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात की टीम नौ अंक के साथ दूसरे और कक्षा छह की टीम छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई के साथ विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के निर्णायक व्यायाम शिक्षक वकील सिंह रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापक अनवारुल हक, रविंद्र मौर्य, राज बहादुर सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।