{"_id":"6ad06d1b86117ae0640a891f","slug":"video-video-navaratara-ka-pacava-thana-bha-btha-raha-ma-catharaka-thava-mathara-aaja-haga-ahama-bthaka-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नवरात्र के पांचवें दिन भी बंद रहा मां चंद्रिका देवी मंदिर, आज होगी अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नवरात्र के पांचवें दिन भी बंद रहा मां चंद्रिका देवी मंदिर, आज होगी अहम बैठक
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन भी मां चंद्रिका देवी मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद रहा। मंदिर के मुख्य मार्ग पर अब भी करीब दो फीट पानी भरा हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आने-जाने के लिए दो वैकल्पिक रास्ते खुल चुके हैं। मंदिर को खोलने और आगे की व्यवस्था तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम को मंदिर समिति, प्रशासन, पुलिस और दुकानदारों की संयुक्त बैठक होने की संभावना है।
पिछले 18 दिनों से गोमती नदी का पानी सुधन्वा कुंड के बीच से बह रहा है। तेज बहाव और रास्तों पर पांच से छह फीट तक पानी भरने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समिति ने अमावस्या और नवरात्र के दौरान लोगों से दर्शन के लिए नहीं आने की अपील की थी।
बैठक में लिया जा सकता है आगे का फैसला
मुख्य मार्ग पर पानी कम होने के बावजूद मंदिर तक पहुंचने में अभी दिक्कत बनी हुई है। दो वैकल्पिक रास्ते खुलने से आवाजाही के विकल्प जरूर बढ़े हैं, लेकिन मंदिर खोलने को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है। बृहस्पतिवार शाम प्रस्तावित बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा कर श्रद्धालुओं के दर्शन और सुरक्षा को लेकर आगे की व्यवस्था पर फैसला लिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।