Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Attempted robbery of textile merchant in Amritsar victim shot in leg police apprehend four suspects
{"_id":"6ad06f30efc16169810826f9","slug":"video-attempted-robbery-of-textile-merchant-in-amritsar-victim-shot-in-leg-police-apprehend-four-suspects-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कपड़ा व्यापारी से लूट का प्रयास, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कपड़ा व्यापारी से लूट का प्रयास, चार आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर के शिवाला इलाके में बुधवार देर रात एक कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया से पैसों का बैग लूटने का प्रयास किया गया। इस दौरान लुटेरों ने गोली चला दी, जो व्यापारी के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गए।
वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर रात ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ मॉडल, गुरप्रीत सिंह, दमनप्रीत सिंह और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे थाना सुल्तानविंड क्षेत्र समेत कई अन्य इलाकों में भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इन घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
यूके में बैठे अपराधी के लिए नंबर मुहैया करवाने वाला भी गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि एक अन्य आरोपी यादविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह यूके में बैठे युवराज नाम के अपराधी को अलग-अलग मोबाइल नंबर मुहैया करवाता था। विदेश में बैठा युवराज लोगों को धमकी भरे फोन करके रंगदारी मांगता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। जल्द ही यूके में बैठे आरोपी को भी भारत लाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।