{"_id":"6970dcdbfc2302b713039e4d","slug":"video-departmental-officials-are-not-showing-interest-in-resolving-pending-issues-officials-warned-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लंबित समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारी रुचि नहीं रहे अधिकारी, दी चेतावनी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारी रुचि नहीं रहे अधिकारी, दी चेतावनी; VIDEO
सिंचाई विभाग के इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के तत्वावधान में नगर के भीटी स्थित नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में चल रहा दो दिवसीय धरना बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें संगठन की लंबित समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारियों के रुचि नहीं लेने पर नाराजगी प्रकट किया। साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी दिया।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि संगठन की लंबित समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। जबकि कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अवर अभियंताओं के स्थायीकरण की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाए। वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के तुलना मेंं अवर अभियंता से सहायक अभियंता पद पर प्रोन्नति किया जाए। वर्ष 2015 में लोक सेवा आयोग से चयनित जूनियर इंजीनियर्स को 10 की सेवा पर प्रथम एसीपी प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए। सहायक अभियंता और अवर अभियंता को 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी का लाम दिया जाए। सेवानिवृत्त सदस्यों के बकाये का भुगतान किया जाए। इस मौके पर संघ के जनपदीय सचिव उमेश यादव ने कहा कि जूनियर इंजीनियर्स के पटल परिवर्तन और गोपनीय चरित्र रिपोर्ट को मानव संपदा पर अपलोड किया जाए। धरने को रवि वर्मा, उदयराज,संदीप, शैलेंद्र, दुर्गेश, धर्मेंद्र, राजकुमार, श्याम नारायण, प्रमोद, राजकुमार आदि ने संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।