{"_id":"69d10328e4b4fdbf950e3682","slug":"video-dcskpg-college-azad-rovers-and-kalpana-rangers-crowned-champions-at-university-gathering-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालायीय समागम में डीसीएसकेपीजी कालेज के आजाद रोवर और कल्पना रेंजर्स बने चैंपियन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालायीय समागम में डीसीएसकेपीजी कालेज के आजाद रोवर और कल्पना रेंजर्स बने चैंपियन, VIDEO
सर्वोंदय पीजी कॉलेज घोसी में 29 मार्च से 31 मार्च तक महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय,आजमगढ़ का तृतीय रोवर्स/रेंजर्स विश्वविद्यालायीय समागम-2026 का आयोजन हुआ। जिसमें डीसीएसके पीजी कालेज की आजाद रोवर और कल्पना रेंसर्ज टीम ओवर आल चैंपियन बनी। शनिवार को महाविद्यालय में टीम के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
आजमगढ़ एवं मऊ जनपद के कई महाविद्यालयों की कुल 44 रोवर्स/रेंजर्स की टीमों ने विश्वविद्यालायीय समागत में प्रतिभाग किया। जिसमें डीसीएसकेपीजी कालेज के आजाद रोवर और कल्पना रेंजर्स चैंपियन बने।शनिवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.शर्वेश पांडेय ने विजेता टीम कल्पना रेंजर्स एवं आज़ाद रोवर के प्रतिभागियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।दोनों विजेता टीमों के प्रभारीगण डॉ०सुधीर कुमार सिंह,डाॅ नीरज कुमार सिंह,डॉ०घनश्याम दुबे एवं डॉ. रश्मि पांडेय ने जीती हुई ट्रॉफी प्राचार्य प्रो.शर्वेश पांडेय प्राचार्य को सौंपी गई। इस दौरान प्राचार्य ने रोवर्स एवं रेंजर्स दोनों टीमों को महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने पर बहुत शुभाकाना और बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रो. सीपीराय, डॉ. संतोष यादव, डॉ. अखिलेश वर्मा, डॉ. इस्तेयाक अहमद, डॉ. अरुणिमा सिंह उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।