Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Primary School Walidpur team secures first place in folk song and group singing.

Mau News: लोकगीत, समूह गान में प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर की टीम प्रथम

Sat, 28 Nov 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Primary School Walidpur team secures first place in folk song and group singing.
मुहम्मदाबाद गोहना में ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।संवाद - फोटो : 1
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक स्तरीय बालक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को कस्बा के नॉर्मल मैदान पर हुआ। इस दौरान ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, योग, लोकगीत, एकांकी, समूह गान तथा अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोकगीत, एकांकी एवं समूह गान में प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदर्शन के आधार पर कंपोजिट स्कूल लक्ष्मण पट्टी के छात्र नितेश राजभर को व्यक्तिगत चैंंपियन घोषित किया गया, जबकि प्राथमिक विद्यालय खडगड़िया की छात्रा पायल व्यक्तिगत चैंपियन बनी। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंपोजिट स्कूल जुडनपुर के छात्र अखिलेश चौहान को व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया, जबकि जुडनपुर की ही छात्रा रागिनी बालिका वर्ग में चैंपियन बनी।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मड़हा के तफसीर अहमद ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ही कंपोजिट विद्यालय बनियापार के आबिद ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खड़गिलिया की पायल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय जुड़नपुर की गुड़िया चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक प्राथमिक स्तर में कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर की टीम प्रथम रही। लोकगीत, एकांकी एवं समूह गान में प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर की टीम प्रथम रही। अंताक्षरी में नगरी पर प्राथमिक विद्यालय को पहला स्थान प्राप्त हुआ। योग में कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना दो के छात्र चैंपियन बने, जबकि 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर को पहला और प्राथमिक विद्यालय भीरा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव, धनंजय सिंह, राजेश राम, शशि भूषण राय, अनिल सिंह, विजय सिंह, स्वतंत्र श्रीवास्तव, बंसराज, रश्मि चौरसिया सीमा सिंह आदि मौजूद थे।

मुहम्मदाबाद गोहना में ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।संवाद

मुहम्मदाबाद गोहना में ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed