Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minimum temperature dropped by four degrees Celsius in four days

Mau News: चार दिन में चार डिग्री सेल्सियस लुढ़का न्यूनतम तापमान

Sat, 28 Nov 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by four degrees Celsius in four days
मऊ। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। तापमान गिरने से सुबह शाम ठंड बढ़ गई है। चार दिन में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के धुंध छाई रही। इसके चलते लोग देर से घरों से बाहर निकले। दिन भर हल्की धूप रही। बढ़ती ठंड का असर अब लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम लोग जैकेट, स्वेटर और टोपी पहनकर घरों से निकलते देखे रहे हैं। तापमान गिरने से ठंड बढ़ती जा रही है, इससे बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। मौसम बदलाव से सर्दी, खांसी और जुकाम सहित विभिन्न बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण शरीर को तापमान के अनुरूप ढालने में परेशानी होती है। ऐसे में संक्रमण संबंधी शिकायतें बढ़ सकती हैं। बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और सांस, हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर नजदीक के अस्पताल जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। जबकि पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

चार दिन का तापमान
नवंबर अधिकतम न्यूनतम
27 26 11
26 26 12
25 27 14
24 27 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed