{"_id":"6ae99628276189c27507afdb","slug":"video-vikasit-bharat-youth-dialogue-held-at-rca-college-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आरसीए कॉलेज में हुई विकसित भारत युवा संवाद।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आरसीए कॉलेज में हुई विकसित भारत युवा संवाद।
मथुरा। आरसीए गर्ल्स कॉलेज में मेरा युवा भारत ने सोमवार को विकसित भारत युवा संवाद आयोजित किया। इसमें छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान के प्रति जागरूक किया। वहीं वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने एवं बिना दबाव या प्रलोभन मताधिकार प्रयोग करने की अपील की।
मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया बताई। वहीं छात्राओं के एक राष्ट्र-एक चुनाव, जेन-जी वोटर्स की भूमिका और जनप्रतिनिधि चयन के सवालों के उत्तर दिए। उन्होंने नो योर वोट की शपथ दिलाई। यूथ आइकन दुर्गेश त्रिपाठी ने एसआईआर की व्याख्या कर लोकतंत्र व भीड़तंत्र का अंतर समझाया। खेल प्रतिभा वेदप्रकाश पांडेय ने स्वयं मतदान व दूसरों को प्रेरित की अपील की। भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा ने राष्ट्रप्रेम और एकता पर विचार रखे। यज्ञदत्त कौशिक ने राष्ट्रहित में मतदान का संदेश दिया। इसमें प्राचार्या प्रो अंजुबाला अग्रवाल, जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, पर्यवेक्षक रामवीर शर्मा, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कौशिक, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन अग्रवाल, भाजयुमो के यतेंद्र फौजदार रहे। अमित कुमार ने माय भारत की पीपीटी प्रस्तुत की। संचालन अंजलि ने किया। इसमें योजना अधिकारी डॉ. प्रतिभा एवं सोनम यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।