{"_id":"6abfb8e55397b66ad3089e17","slug":"video-two-accused-arrested-in-mathura-for-reporting-fake-robbery-of-six-lakh-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छह लाख रुपये हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, लूट की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छह लाख रुपये हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, लूट की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में पुलिस, एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में छह लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी साजिश रचने वाले दो अभियुक्तों कुलदीप सिंह और अजीत (निवासी अलीगढ़) को हरोथा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही से पूरी छह लाख रुपये की रकम बरामद कर ली है। पूछताछ में सामने आया कि वादी के एजेंट कुलदीप ने अपने साथी अजीत के साथ मिलकर बैंक से छह लाख रुपये निकालकर खुद हड़पने की योजना बनाई थी। इसके बाद पुलिस व वादी को गुमराह करने के लिए मोटरसाइकिल का हिस्सा तोड़कर हाईवे पर लूट की झूठी सूचना डायल 112 पर दी थी। पुलिस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध स्वेता यादव ने बताया कि पुष्पेंद्र को 6 लाख रुपये की आवश्यकता थी और वह नोएडा में था। उसने 6 रुपये लाख कुलदीप सिंह के खाते में डाले और उससे नकद राशि लाने को कहा। इसने पूरे पैसों को हड़पने की नियत से पहले ही प्लानिंग कर ली गई थी और अपने दोस्त अजीत के साथ मिलकर जैसे ही बैंक से पैसे निकाले, तुरंत पूरे पैसे अजीत को दे दिए और खाली बैग लेकर जनपद मथुरा आया। मथुरा में थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर उसने फोन करके सूचना दी कि पूरा पैसा लुट गया है। साथ ही उसने 112 पर पुलिस को भी सूचना दी कि उसके साथ लूट की घटना हो गई है। तत्काल स्थानीय पुलिस, मथुरा की एसओजी और स्वाट टीम मौके पर पहुंची और 24 घंटे के अंतर्गत इस घटना का सफल अनावरण किया। पूरे 6 लाख रुपये बरामद किए गए। इस घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।