फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young woman from Noida goes missing after leave house for meet Sant Premanand

यूपी: संत प्रेमानंद से मिलने निकली नोएडा की युवती लापता, पिता पहुंचे वृंदावन; बोले- आश्रम में घुसने नहीं दिया

Fri, 02 Oct 2026 08:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 02 Oct 2026 08:23 PM IST
सार

नोएडा से संत प्रेमानंद के आश्रम के लिए निकली युवती लापता हो गई। परिजन वृंदावन पहुंचे। युवती के पिता का कहना है कि उन्हें वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम में घुसने नहीं दिया। न ही कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब दिया।

विज्ञापन
Young woman from Noida goes missing after leave house for meet Sant Premanand
संत प्रेमानंद आश्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम की कह कर घर से निकली नोएडा की युवती डेढ़ माह से लापता है। युवती के पिता उसकी तलाश में संत प्रेमानंद के आश्रम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन


नोएडा निवासी उमेश सिंह शुक्रवार को अपनी 35 वर्षीय बेटी की तलाश में संत प्रेमानंद महाराज के रमणरेती क्षेत्र स्थित आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एमबीए की पढ़ाई पूरी कर चुकी। 
विज्ञापन


जब वह आश्रम पहुंचे तो उन्हें वहां प्रवेश नहीं दिया गया और न ही उन्हें आश्रम के सेवकों ने संतुष्टिपूर्ण जवाब दिया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को उनकी बेटी संत प्रेमानंद के आश्रम जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। तभी से परिवार उसकी तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed