{"_id":"6aa838d1951b8c9016057b12","slug":"video-theft-at-jewellery-shop-in-kosikalan-traders-shut-their-shops-to-express-their-outrage-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश
मथुरा के कोसीकलां में सराफा बाजार में चोरी की घटना के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर आक्रोश व्यक्त किया। सराफा कारोबारियों ने घटना का खुलासा न होने तक मंगलवार को भी प्रतिष्ठान बंद रखने का एलान किया।घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, कमल किशोर वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, विवेक चौधरी, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीब जाविया, वेदप्रकाश गोयल, डा. प्रकाश आर्य, सुरेंद्र चौधरी, सुभाष बासर्दया, केके अग्रवाल, सभासद लवली वर्मा आदि ने कहा कि घटना के दोषियों को जल्द पकड़ा जाए। बुलियन एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र हाथी वाले ने हुए कहा कि कोसीकलां के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी घटना हुई है। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अंकित मालविया, संजय बठैनिया ने कहा कि दोषियों को योगी तर्ज पर सजा दिलाई जाए और पूरा सामान बरामद किया जाएं। मंगलवार की शाम को बैठक कर बुधवार कोसी बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। सराफा संघ के पूर्व अध्यक्ष मौनी पटवारी ने घटना का खुलासा न होने तक मंगलवार को भी बाजार बंद रखने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, अजय चौमियां, विजय जैन, अरूण जैन, श्याम सोनी, अमित सोनी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अन्नू वैद्य, भगवत मित्तल, मनीष कादौनिया, पंकज विज, गिरीश अग्रवाल, निरंजन सराफ, मुकेश जैन, मौनू जैन, रामकिशन स्वर्णकार, राधाकिशन सौनी, वीरेंद्र कटारा, राकेश जैन समेत तमाम लोग थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।