फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore’s 2,000-Year-Old Chintaman Ganesh Temple: Faith, Miracles and Fulfilled Wishes

सीहोर के चमत्कारी चिंतामन गणेश: उल्टा स्वास्तिक से मांगते हैं मन्नत, पूरी होने पर बनाते हैं सीधा

Mon, 14 Sep 2026 06:03 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 06:03 PM IST
Sehore’s 2,000-Year-Old Chintaman Ganesh Temple: Faith, Miracles and Fulfilled Wishes

सीहोर की पहचान केवल ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी के रूप में नहीं, बल्कि भगवान गणेश की अद्भुत आस्था से भी जुड़ी है। शहर में स्थित प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर श्रद्धालुओं के लिए ऐसा पवित्र धाम है, जहां भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं और विश्वास के साथ गणेशजी के चरणों में अपनी चिंता छोड़ देते हैं। करीब दो हजार वर्ष पुराने इस मंदिर की परंपराएं और मान्यताएं आज भी श्रद्धालुओं के मन में गहरी आस्था जगाती हैं।

देश के चार स्वयंभू गणेश स्थलों में शामिल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देश में चिंतामन सिद्ध गणेश की चार प्रमुख स्वयंभू प्रतिमाएं मानी जाती हैं। इनमें राजस्थान का रणथंभौर, मध्यप्रदेश का उज्जैन, गुजरात का सिद्धपुर और सीहोर का चिंतामन गणेश मंदिर शामिल है। सीहोर की प्रतिमा की विशेषता यह है कि भगवान गणेश की प्रतिमा का एक हिस्सा जमीन में धंसा हुआ है। यही स्वरूप इस मंदिर को अन्य गणेश मंदिरों से अलग और विशेष बनाता है।

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी विशेष: साधु नहीं उठा सके थे गणेश प्रतिमा, कुंदा तट पर विराजे सिद्धि विनायक

सम्राट विक्रमादित्य से जुड़ी है कथा
मंदिर के इतिहास को लेकर प्रचलित मान्यता इसे सम्राट विक्रमादित्य के समय से जोड़ती है। कहा जाता है कि करीब दो हजार वर्ष पूर्व सम्राट विक्रमादित्य सीवन नदी से कमल पुष्प लेकर अपने रथ से लौट रहे थे। सुबह होने पर उनका रथ अचानक एक स्थान पर जमीन में धंस गया। मान्यता है कि उसी स्थान पर कमल पुष्प भगवान गणेश की प्रतिमा के रूप में प्रकट हुआ और प्रतिमा का आधा हिस्सा भूमि में समा गया। इसके बाद राजा ने यहां मंदिर का निर्माण कराया।

श्रीयंत्र की संरचना में मंदिर
धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार मंदिर का निर्माण विक्रम संवत 155 में श्रीयंत्र की संरचना के अनुरूप कराया गया था। समय के साथ अनेक शासकों और राजवंशों ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। बाजीराव पेशवा प्रथम, राजा भोज, कृष्ण राय और गौंड राजा नवल शाह सहित कई शासकों के योगदान का उल्लेख मंदिर के इतिहास से जुड़ी कथाओं में मिलता है। यही कारण है कि यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखता है।

हीरे के नेत्रों से चांदी के नेत्रों तक
चिंतामन गणेश की प्रतिमा से जुड़ी एक और रोचक मान्यता श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। कहा जाता है कि करीब 150 वर्ष पहले प्रतिमा की आंखों में जड़े हीरे चोरी हो गए थे। इसके बाद लगातार 21 दिनों तक प्रतिमा की आंखों से दूध की धारा बहने की मान्यता है। कहा जाता है कि भगवान गणेश ने पुजारी को स्वप्न में दर्शन देकर चांदी के नेत्र लगाने का आदेश दिया। तभी से प्रतिमा की आंखों में चांदी के नेत्र विराजमान हैं।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में गणेश उत्सव की धूम: सिद्धिविनायक को 5.51 लाख मोदक का भोग, दिया गया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश

उल्टा स्वास्तिक बनाकर मांगते हैं मनोकामना
मंदिर की सबसे अनोखी परंपराओं में उल्टा स्वास्तिक बनाना शामिल है। श्रद्धालु भगवान गणेश के दरबार में अपनी मनोकामना लेकर मंदिर की दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। मान्यता है कि जब उनकी इच्छा पूरी हो जाती है, तो वे दोबारा मंदिर पहुंचकर वहां सीधा स्वास्तिक बनाते हैं। इस परंपरा के पीछे भक्तों का विश्वास है कि चिंतामन गणेश जीवन की चिंताओं और बाधाओं को दूर करते हैं।

84 सिद्धों की साधना से जुड़ी मान्यता
चिंतामन गणेश मंदिर को सिद्धियों की भूमि भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पवित्र स्थान पर 84 सिद्धों और तपस्वियों ने साधना कर सिद्धि प्राप्त की थी। इसी कारण यहां विराजमान भगवान को चिंतामन सिद्ध गणेश कहा जाता है। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि विश्वास, साधना और मन की शांति का केंद्र है।

12 दिनों तक होगा गणेश उत्सव
मंदिर के पुजारी पंडित पृथ्वी बल्लभ दुबे ने बताया कि इस वर्ष गणेश उत्सव 14 सितंबर से 25 सितंबर यानी अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। सामान्य तौर पर गणेश उत्सव दस दिनों का होता है, लेकिन इस बार विशेष संयोग के चलते उत्सव 12 दिनों तक मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश का अलग-अलग और आकर्षक शृंगार किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे हुई महाआरती
सोमवार को गणेश उत्सव के शुभारंभ के साथ ही सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे विधि-विधान के साथ महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया। पंडित जय दुबे के अनुसार, उत्सव के प्रत्येक दिन भगवान के अलग स्वरूप का शृंगार भक्तों के दर्शन के लिए किया जाएगा।

आस्था के साथ उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
गणेश उत्सव के इन दिनों में मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण रहेगा। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु चिंतामन गणेश के दर्शन कर अपनी मनोकामना मांगेंगे। किसी के लिए यह सुख-समृद्धि की प्रार्थना है, किसी के लिए परिवार की खुशहाली की, तो कोई जीवन की परेशानियों से मुक्ति की आस लेकर पहुंचता है। यही अटूट विश्वास सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर को भक्तों की आस्था का अद्भुत केंद्र बनाता है।

 
जहां उल्टा स्वास्तिक बनाकर मांगते हैं हर मनोकामना
प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर
 
जहां उल्टा स्वास्तिक बनाकर मांगते हैं हर मनोकामना
चिंतामन गणेश
 
जहां उल्टा स्वास्तिक बनाकर मांगते हैं हर मनोकामना
दर्शन के लिए उमड़े भक्त। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: लखनऊ में सुरक्षाकर्मियों को हटाने के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

14 Sep 2026

सिरमौर में 164 किसानों की 1.64 करोड़ रुपये की पेमेंट अटकी

14 Sep 2026

VIDEO: 'शिक्षक को हिंदी-अंग्रेजी और गणित पढ़ाना नहीं आता', स्कूल के बाहर धरने पर बैठीं छात्राएं

14 Sep 2026

कीरतपुर साहिब में माइनिंग विभाग के चेकपोस्ट पर खड़े टिप्पर से टकराई स्विफ्ट, टीम पर हमला

अयोध्या के सीएचसी तारुन में वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी भीड़

14 Sep 2026
विज्ञापन

Video: पंचायत सहायकों के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंचे

14 Sep 2026

ऊना-धर्मशाला हाईवे पर लगा जाम, डीसी चौक तक पहुंची वाहनों की कतार

14 Sep 2026
विज्ञापन

मंडी: छोटी काशी में शुरू हुआ गणेश उत्सव, इस बार नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

14 Sep 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 17 में एससीओ नंबर 6 और 7 के बेसमेंट की दीवार गिरी

लुधियाना में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह साैंध ने दी बिजली सप्लाई के बारे में जानकारी

14 Sep 2026

फतेहाबाद: गणेश चतुर्थी के पर्व पर मंदिर में धूमधाम से की गई बप्पा की स्थापना

14 Sep 2026

लखनऊ में शारदा सहायक नहर में मिला युवक का शव

14 Sep 2026

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग, डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

14 Sep 2026

लखनऊ में अलीगंज से चंद्रलोक रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, लोग गिरकर होते चोटिल

14 Sep 2026

हमीरपुर: 600 रुपये के प्रोटोटाइप से सटीक गोला दागने की तकनीक का मॉडल तैयार

शिमला: बंदरों-कुत्तों के आतंक से राहत की मांग, नागरिक सभा का डीसी ऑफिस पर धरना

14 Sep 2026

सिरमौर: हिंदी दिवस पर नाहन में सजा कवि सम्मेलन, नवोदित रचनाकारों ने भी सुनाईं कविताएं

14 Sep 2026

लोक आयुक्त संगठन के 50 साल: समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

14 Sep 2026

VIDEO: सड़क पर दौड़ती रोडवेज बस का पहिया निकला, हाईवे पर मची अफरातफरी

14 Sep 2026

VIDEO: दौड़ती रोडवेज की अनुबंधित बस का पहिया निकला,हाईवे पर मची अफरातफरी

14 Sep 2026

VIDEO: कासगंज में तीन मकानों में चोरी, दीवार काटकर जेवरात और सामान ले गए चोर

14 Sep 2026

अयोध्या में बचाव के कागजी दावे, स्टीमर तो लगाया लेकिन तेल देना भूले

14 Sep 2026

घंटाघर के कोटला बाजार में गोदाम से पटाखों का जखीरा बरामद, 50 लाख से अधिक कीमत के पटाखे मिले

14 Sep 2026

मेरठ: नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बस परिचालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

14 Sep 2026

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए खुद अतिक्रमण हटाने लगे दुकानदार

14 Sep 2026

अयोध्या में हरितालिका तीज पर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में पूजन को पहुंचे श्रद्धालु

14 Sep 2026

एएमयू में छात्राओं के हंगामे पर प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नावेद खान बोले यह

14 Sep 2026

मनाली: नशा मुक्ति का संदेश लेकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, लाहौल-स्पीति की टीम ने जीता वॉलीबाल खिताब

14 Sep 2026

सोलन: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में हिंदी दिवस और हिंदी पखवाड़ा संपन्न

14 Sep 2026

चिंतामणि गणेश मंदिर में भव्य शृंगार, दर्शन को उमड़ी भीड़; VIDEO

14 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed