फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth shot by friend in Mathura condition critical

दोस्त ने बहाया खून: लेनदेन के विवाद में युवक के सीने में मारी गोली, फिर खुद काॅल कर बुलाई पुलिस; हालत गंभीर

Mon, 14 Sep 2026 04:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

मथुरा में रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त के सीने में गोली मार दी। इसके बाद खुद ही काॅल कर पुलिस बुला ली। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Youth shot by friend in Mathura condition critical
माैके पर घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में फरह में पैसों के लेनदेन में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने में गोली दाग दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोली लगने से गंभीर घायल युवक को आगरा के मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


गांव इमलिया, थाना राजावली, फिरोजाबाद निवासी आर्यन की बुआ थाना फरह के गांव नगला फूसिया में रहती है। उसी गांव में देवसेरस, गोवर्धन निवासी शिवकुमार के मामा की लड़की भी रहती है। करीब चार वर्ष पूर्व दोनों के बीच इसी गांव में मुलाकात हुई और मित्रता हो गई। सोमवार दोपहर दोनों दोस्त परखम रोड स्थित गांव नगला फूंसिया में सनौरा वाली नहर पर बने शिव मन्दिर के पास मिलने आए। तभी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यन ने अपने पास रखे तमंचे से शिवकुमार के सीने में गोली दाग दी। पुलिस को भी 112 पर कॉल करके सूचना दे दी। पुलिस ने मौके से आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आर्यन ने बताया कि शिव कुमार ने तीन वर्ष पूर्व उससे 28 हजार रुपये उधार लिए थे। आज वह जब पैसे लेने आया तो शिव कुमार ने उसे और उसकी बहन को गालियां देना शुरु कर दिया। गुस्से में आकर उसने शिवकुमार को गोली मार दी। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि घायल शिवकुमार को सीएचसी फरह ले जाया गया, जहां से प्राथिमक उपचार के बाद उसे आगरा के एसएन अस्पताल में रेफर किया गया है। आरोपी आर्यन को घटना स्थल ने गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed