{"_id":"6aa83b3bc6c25e89810429bb","slug":"video-theft-at-jewellery-shop-in-kosikalan-ssp-assures-traders-case-will-be-solved-soon-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, एसएसपी ने व्यापारियों का दिया आश्वासन; जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, एसएसपी ने व्यापारियों का दिया आश्वासन; जल्द होगा खुलासा
कोसीकलां में चोरी की घटना के बाद एसएसपी श्लोक कुमार सोमवार की शाम को करीब 5 बजे सराफा बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस, एसटीएफ समेत क्षेत्र की सभी टीमों को लगाया गया है। व्यापारियों से उत्तेजित न होने के लिए कहा। आश्वस्त किया कि वह जल्द ही घटना का खुलासा कर देंगे। अगर वह कोई गलत कदम उठाते हैं तो उसका नुकसान पीड़ित पक्ष को उठाना पड़ सकता है। फोंरेसिक टीम ने साक्ष्य लिए हैं। जो साक्ष्य मिले हैं, उससे घटना का जल्द पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी। दुकान में चोरी की घटना के बाद शोरूम स्वामी को सुरक्षा देने के निर्देश दिए। बाजार में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। जिससे व्यापारी अपने आप को भयमुक्त समझकर अपना व्यापार कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।