{"_id":"6a9af3956f303c7c0c0d01bf","slug":"video-sri-krishna-janmashtami-festival-celebrated-with-great-fanfare-at-chandrodaya-mandir-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंद्रोदय मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंद्रोदय मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुए श्रद्धालु
वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का पावन अवतरण दिवस ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ आध्यात्मिक उल्लास, अटूट भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर समूचा मंदिर परिसर रंग-बिरंगे पुष्पों और आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा उठा। उत्सव के दौरान लड्डू गोपाल अभिषेक, छप्पन भोग, विशेष श्रृंगार, झूलन उत्सव, भजन संध्या और हरिनाम संकीर्तन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र का पंचगव्य (दूध, दही, घी, शहद और मिश्री) सहित 108 प्रकार के फलों के रसों, औषधियों और दिव्य पुष्पों से भव्य महाभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान को श्याम रंग के रेशमी व चांदी की कढ़ाई वाले मनमोहक वस्त्र धारण कराए गए, वहीं निताई-गौरांग का भी विशेष श्रृंगार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।