{"_id":"689761e7391e9b076301f843","slug":"video-rakhi-tied-on-wrists-of-brothers-in-jail-in-mathura-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जेल में भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, बहनों ने अपराध से दूर रहने का लिया वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जेल में भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, बहनों ने अपराध से दूर रहने का लिया वचन
रक्षाबंधन पर जेल में बंद अपने भाई की झलक पाते ही बहनों की आंख से आंसू निकल आए। भाइयों ने बहनों को अपराध से दूर रहने का वचन दिया। साथ ही जेल से बाहर निकलने के बाद ईमानदारी से जीवन व्यतीत करने का आश्वासन देकर रक्षा सूत्र बंधवाया। जेल प्रशासन के अनुसार रक्षाबंधन पर 1549 बहनों ने जेल में बंद 898 बंदियों के राखी बांधी। सुबह 8.30 से शाम 4.30 बजे तक 767 बच्चों समेत 2316 महिला-पुरुषों ने जेल में बंद अपने परिजन से मुलाकात की। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि रक्षाबंधन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दूर दराज से आने वाली बहनों के ठहरने के लिए जेल प्रशासन ने टेंट और उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने पेयजल, बिस्कुट तथा बच्चों के लिए चॉकलेट की व्यवस्था की। वहीं जो महिला अपने साथ राखी नहीं लाईं थीं, जेल प्रशासन ने उनके लिए राखी, रोली व चावल और मिठाई की व्यवस्था की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।