{"_id":"6aedeb779e7bb7cd310a29c8","slug":"video-police-modern-and-kanha-makhan-schools-dominate-in-tug-of-war-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टग ऑफ वॉर में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पुलिस मॉडर्न और कान्हा माखन स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टग ऑफ वॉर में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पुलिस मॉडर्न और कान्हा माखन स्कूल का दबदबा
मथुरा में अमरनाथ विद्या आश्रम के खेल मैदान पर बुधवार को द्वितीय इंटर स्कूल टग ऑफ वॉर जिला चैंपियनशिप हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश टग ऑफ वॉर संघ के सचिव एनके चक्रवर्ती सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन सचिव ज्ञानेंद्र ने बताया कि अंडर-15 बालिका वर्ग में पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रथम, सेंट डोमिनिक स्कूल द्वितीय और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन तृतीय रहा। बालक वर्ग में वृंदावन पब्लिक स्कूल ने पहला, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन ने दूसरा और ज्ञानदीप शिक्षा भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन प्रथम और वृंदावन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। बालक वर्ग में बाबा पातीराम स्कूल प्रथम, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच द्वितीय और होली एंजेल पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल कोसी प्रथम, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल सलेमपुर द्वितीय और ज्ञानदीप शिक्षा भारती तृतीय रहा। बालिका वर्ग में अमरनाथ विद्या आश्रम ने प्रथम और केआर इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला उपक्रीड़ा अधिकारी आजाद, बीएसए पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा, जिला एथलेटिक संघ के सचिव जय सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों के कोच और निर्णायकों का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।