{"_id":"6aed954b00a8077f31048b64","slug":"video-una-traffic-jam-dhanteras-una-dharamshala-chandigarh-hamirpur-roads-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर ऊना में ट्रैफिक जाम से थमी रफ्तार, तीन प्रमुख मार्गों पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर ऊना में ट्रैफिक जाम से थमी रफ्तार, तीन प्रमुख मार्गों पर रेंगते रहे वाहन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:22 PM IST
Link Copied
धनतेरस और फेस्टिवल सीजन के चलते ऊना शहर में उमड़ी भारी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिला। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऊना-धर्मशाला, ऊना-चंडीगढ़ और ऊना-हमीरपुर मार्ग पर वाहन रेंगते रहे, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जाम के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद यातायात खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से रुक-रुककर जाम लगने लगा।
यातायात व्यवस्था को लेकर एक और सवाल उस समय उठा, जब त्योहारों के दौरान सड़कों पर छोटे टिप्पर भी दौड़ते नजर आए। बताया गया कि प्रशासन की ओर से यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए गए थे, इसके बावजूद टिप्परों की आवाजाही जारी रही।
पहले से ही वाहनों के बढ़े दबाव के बीच टिप्परों की आवाजाही ने यातायात की परेशानी को और बढ़ा दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धनतेरस और अन्य त्योहारों के दौरान बाजारों तथा प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस को पहले से विशेष यातायात व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
लोगों ने त्योहारों के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर बनाने और सड़क पर अनावश्यक दबाव कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।