{"_id":"6aed9650062bc34c4d0d0225","slug":"video-dhanteras-shopping-rush-solan-market-jewellery-utensils-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर सोलन बाजार में उमड़ी भारी भीड़, ज्वेलरी और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर सोलन बाजार में उमड़ी भारी भीड़, ज्वेलरी और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें
धनतेरस के पर्व पर सोलन शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। मालरोड, लोअर बाजार, गंज बाजार सहित शहर के अन्य बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर ज्वेलरी और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। कई दुकानों में इतनी भीड़ उमड़ी कि बैठने तक की जगह नहीं बची।
शहर के सबसे व्यस्त लोअर बाजार में भी लोगों की आवाजाही इतनी अधिक रही कि भीड़ देखकर कई लोग वहां जाने से भी कतरा रहे थे। बाजारों में खरीदारी के उत्साह से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।
सर्राफा कारोबारी और भूषण ज्वेलर के मालिक विनय गुप्ता ने बताया कि इस बार धनतेरस पर सोने की टेंपल ज्वेलरी, एंटीक ज्वेलरी और जड़ाऊ ज्वेलरी की अधिक खरीदारी हो रही है।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों में इन डिजाइनों को लेकर खासा रुझान देखने को मिल रहा है।
बर्तन कारोबारी नितिन सूद ने बताया कि इस बार बाजार में काफी भीड़ है। ग्राहक स्टील, पीतल, कांसे और तांबे सहित सभी तरह के बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही से कारोबारियों में उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।