Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
On October 15, witness the Dugdhabhishek, Phool Bangla and Chhappan Bhog of Giriraj Ji at the Danghati Temple.
{"_id":"6aca2d248acef58f4704d376","slug":"video-on-october-15-witness-the-dugdhabhishek-phool-bangla-and-chhappan-bhog-of-giriraj-ji-at-the-danghati-temple-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 15 अक्तूबर को दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक, फूल बंगला भी सजेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 15 अक्तूबर को दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक, फूल बंगला भी सजेगा
मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में 15 अक्तूबर को कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक करने के साथ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा फूल बंगला और छप्पन भोग के दर्शन भी होंगे। शनिवार को गोवर्धन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ठा. रामजीलाल राजावत ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। ठा. रामजीलाल राजावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के समापन पर यह कार्यक्रम रखा गया है। इसका उद्देश्य अभियान के दौरान किए गए सेवा कार्यों को याद करना और संगठन के कार्यकर्ताओं के योगदान का सम्मान करना है। उन्होंने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 15 अक्तूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकेगा। सभी कार्यकर्ता निर्धारित समय पर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह में शामिल हों। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे मुकुंद विनोद गार्डन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। दोपहर दो बजे प्रसादी का कार्यक्रम होगा, जबकि दोपहर तीन बजे दानघाटी मंदिर में फूल बंगला एवं छप्पन भोग के दर्शन होंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सियाराम शर्मा, रोहतास हिंडोल, सतीश शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, अनूप शर्मा एडवोकेट, हरभान सिंह, त्रिलोकी नाथ, पवन जैन, संजय वर्मा, बालकृष्ण कुम्हेरिया, ठाकुर गिरिराज जसावत, श्याम शर्मा, माधव शर्मा सभासद, रिंकू सिंह सभासद और चंद्रभान चौधरी सभासद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।