{"_id":"6aba7b8f3fc2bb97590129a8","slug":"video-legal-literacy-camps-held-in-schools-students-made-aware-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्कूलों में लगे विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्कूलों में लगे विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को किया जागरूक
मथुरा में पॉक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सोमवार को जिले के छह विद्यालयों में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर चल रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में कानून की जानकारी दी। जनपद न्यायाधीश विकास कुमार के निर्देश पर रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, किशोरी रमण कन्या इंटर कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल, रामकली देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वृंदावन, एलाईट न्यू जनरेशन इंटरनेशनल स्कूल और राजीव इंटरनेशनल स्कूल में शिविर हुए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम के साथ बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। शिविरों में पॉक्सो अधिनियम पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। किशोरी रमण कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल सुरक्षा का संदेश दिया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी तरह के शोषण या अपराध की स्थिति में चुप न रहें और अपने अधिकारों तथा सहायता के उपलब्ध माध्यमों की जानकारी रखें। कार्यक्रम में अपर जिला जज संतोष कुमार त्रिपाठी, बृजेश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वरुण कौशिक और सिविल जज (जू.डि.) रोहित सोनी सहित लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्ता, पराविधिक स्वयंसेवक, मध्यस्थ अधिवक्ता एवं विधि छात्र मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।