Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Gurukul tragedy: Outrage among the saint community; demand for ₹11 lakh compensation for each victim and strict action against the guilty.
{"_id":"6ac8c4eed4c0f10cea0ef97f","slug":"video-gurukul-tragedy-outrage-among-the-saint-community-demand-for-rs11-lakh-compensation-for-each-victim-and-strict-action-against-the-guilty-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुरुकुल हादसा: संत समाज में भारी रोष, पीड़ितों को 11-11 लाख मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुरुकुल हादसा: संत समाज में भारी रोष, पीड़ितों को 11-11 लाख मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
वृंदावन। चेतन विहार स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में टैंक सफाई के दौरान चार मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत से संत-महंतों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस दुखद घटना को लेकर परिक्रमा मार्ग स्थित मोर कुटी आश्रम में संतों की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शासन-प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की गई।
बैठक में उपस्थित संतों ने एक स्वर में कहा कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संत समाज ने शासन से मृतक छात्रों के परिजनों को 11-11 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की पुरजोर मांग की है।
संतों ने गुरुकुल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो गुरुकुल छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे संस्थानों को बंद कर वहां अध्ययनरत अन्य छात्रों को सुरक्षित आश्रमों अथवा सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनहोनी की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान महंत परमेश्वर दास महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत गंगा दास, रामेश्वर दास, रामदास, पुरुषोत्तम दास, अभिलेख दास एवं श्यामदास सहित अनेक संत-महंत उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।