{"_id":"6aa2b206618e7609b6091508","slug":"video-four-vehicles-flagged-off-to-publicize-national-lok-adalat-district-judge-flagged-them-off-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को चार वाहन रवाना, जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को चार वाहन रवाना, जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मथुरा में शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने न्यायालय परिसर से चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चारों प्रचार वाहन शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देंगे। इसके माध्यम से लोगों को अपने लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पूरे जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने जनपद वासियों से अपील की कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित मुकदमे को चिह्नित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पात्र मामलों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिला जज अजय पाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, बार अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।