{"_id":"6ac699bc9c138cd61c0fe4b7","slug":"video-four-students-died-in-the-vrindavan-gurukulam-accident-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पोस्टमार्टम हाउस में गूंजी चीखें, चार घरों के बुझ गए चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पोस्टमार्टम हाउस में गूंजी चीखें, चार घरों के बुझ गए चिराग
मथुरा के वृंदावन के पाणिनी संस्कृत गुरुकुलम में टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आए चार छात्रों के शव बुधवार को पोस्टमार्टम गृह पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। कोई बेटे का चेहरा देखकर बेसुध हो गया तो कोई शव से लिपटकर रोता रहा। मंगलवार रात करीब 12 फीट गहरे टैंक में सफाई के लिए उतरे मनु कटारे (22), विशू शर्मा (19), आर्यन पांडेय (16) और देवांश शर्मा (17) की मौत हो गई थी। रुद्राक्ष का आगरा में उपचार चल रहा है। आर्यन के पिता कौशांबी से पहुंचे तो बहन और बहनोई पहले से पोस्टमार्टम गृह में मौजूद थे। बेटे का शव देखते ही परिवार बिलख पड़ा। मेरठ के विशू के माता-पिता भी बदहवास रहे। देवांश के दोनों भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद गुरुकुल संचालक आचार्य आशीष के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।