Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Melania Trump Gives Son Barron Dating Advice Warns World Full of Dangers

'दुनिया खतरों से भरी है, सावधान रहना': मेलानिया ने बेटे बैरन को किया आगाह; क्या बोलीं अमेरिका के प्रथम महिला?

Sun, 22 Nov 2026 03:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने बेटे बैरन को डेटिंग को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया खतरों से भरी है। मेलानिया ने भरोसा दिलाया कि वह जिंदगी के हर मोड़ पर बेटे के साथ खड़ी रहेंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Melania Trump Gives Son Barron Dating Advice Warns World Full of Dangers
मेलानिया ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने बेटे बैरन को डेटिंग को लेकर एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया खतरों से भरी है, इसलिए उसे सावधान रहना चाहिए। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह हर हाल में उसके साथ खड़ी रहेंगी।  मेलानिया ने अपनी नई वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) सीरीज में यह बातें कहीं। 
विज्ञापन


56 वर्षीय मेलानिया ने बताया कि वह 20 साल के बैरन को अक्सर सावधान रहने की सलाह देती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा कहती हूं कि बाहर की दुनिया खतरों से भरी है'। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे से यह भी कहती हैं कि 'सावधान रहना'।
विज्ञापन


बैरन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के सबसे छोटे बेटे हैं। वह अब तक काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रहे हैं। हालांकि, मेलानिया ने कहा कि उनके और बेटे के बीच खुलकर बातचीत होती है। वह जिंदगी की चुनौतियों में हमेशा उसका साथ देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा उसके लिए मौजूद रहूंगी। हमारे बीच जिंदगी को लेकर बहुत खुलकर बातचीत होती है। मैं हमेशा उसके साथ रहूंगी। अभी भी हूं और आगे भी रहूंगी। वह जानता है कि मेरी पहली प्राथमिकता वही है और हमेशा रहेगा'। 

मेलानिया ने खुद को क्यों बताया कूल मां?
प्रथम महिला ने खुद को 'बहुत कूल मां' भी बताया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, मैं बैरन को यह बात हर समय याद दिलाती रहती हूं।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब बैरन की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा फिर तेज हुई है। खासकर 2025 में आई एक रिपोर्ट के बाद। रिपोर्ट में कहा गया था कि बैरन ने न्यूयॉर्क शहर के ट्रंप टावर में एक लड़की के साथ डेट का इंतजाम किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस मुलाकात के लिए इमारत की एक पूरी मंजिल खाली करा दी थी। एक सूत्र ने प्रकाशन को बताया कि घर पर डेट रखने का फैसला सिर्फ सुरक्षा कारणों से किया गया था।

बैरन ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपनी डेटिंग जिंदगी के बारे में जानकारी नहीं दी है। उन्होंने यह भी नहीं बताया है कि वह फिलहाल किसी रिश्ते में हैं या नहीं।

कहां पढ़ाई कर रहे हैं बैरन ट्रंप?
बैरन फिलहाल न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में तीसरे साल के छात्र हैं। वह अब तक काफी हद तक सार्वजनिक चर्चा से दूर रहे हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में उनकी मौजूदगी ज्यादा दिखाई देने लगी है। इसकी एक वजह उनके पिता की व्हाइट हाउस में वापसी भी है।

गर्मियों में उन्हें व्हाइट हाउस में हुए एक यूएफसी कार्यक्रम में देखा गया था। उस दौरान उनका नया हेयरस्टाइल भी चर्चा में रहा। इसके अलावा, वह फरवरी 2026 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति के तौर पर दिए गए वार्षिक संबोधन में भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति परिवार के बाकी सदस्य भी मौजूद थे। इनमें उनकी सौतेली बहनें इवांका और टिफनी ट्रंप भी शामिल थीं।

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया की कैंडी फैक्टरी में भीषण आग: तीन की मौत; 36 कर्मचारी लापता, अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन

जनवरी में रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म 'मेलानिया' में भी प्रथम महिला ने बैरन की शख्सियत की झलक दिखाई थी। उन्होंने बेटे को 'बहुत आत्मविश्वासी' बताया था। साथ ही कहा था कि वह चाहती हैं कि बैरन जिंदगी में अपनी अलग राह बनाए।

एक दूसरे दृश्य में मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप कार में साथ सफर करते दिखाई दिए। इस दौरान दोनों ने अपने बेटे के बारे में प्यार से बात की। मेलानिया ने बैरन को 'असाधारण दिमाग वाला' बताया। उन्होंने कहा, 'मैं उससे प्यार करती हूं'।


क्या है मेलानिया की नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज की कहानी?
इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन ब्रेट रैटनर ने किया है। इसमें जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह से पहले के 20 दिनों की घटनाएं दिखाई गई हैं। मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप की शादी जनवरी 2005 में हुई थी। इसके बाद मार्च 2006 में बैरन का जन्म हुआ।

प्रथम महिला कई बार मां के रूप में अपनी भूमिका पर बात कर चुकी हैं। वह बताती रही हैं कि वह अपने बेटे को जरूरत से ज्यादा सार्वजनिक चर्चा से दूर रखना चाहती हैं। साथ ही वह चाहती हैं कि बैरन अपनी अलग पहचान बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed