{"_id":"6ac648445f391b05180b036a","slug":"video-kuwaiti-delegation-visits-iihm-explores-investment-opportunities-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुवैत प्रतिनिधिमंडल ने आईआईएचएम का किया दौरा, निवेश की संभावनाएं तलाशीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुवैत प्रतिनिधिमंडल ने आईआईएचएम का किया दौरा, निवेश की संभावनाएं तलाशीं
सोनीपत/गन्नौर। हरियाणा में निवेश और सहयोग की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से कुवैत के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भारत अंतरराष्ट्रीय बागवानी बाजार (आईआईएचएम), गन्नौर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा सरकार और हरियाणा अंतरराष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम लिमिटेड (एचआईएचएमसीएल) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
गन्नौर पहुंचने पर अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आईआईएचएम की मौजूदा स्थिति और यहां चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बाजार में प्रस्तावित अत्याधुनिक आधारभूत ढांचे, सुविधाओं और भविष्य में इसे बागवानी व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने मंडी परिसर स्थित व्यापार एवं विपणन शेड का निरीक्षण भी किया। एचआईएचएमसीएल अधिकारियों ने शेड में उपलब्ध सुविधाओं, इसके संचालन और प्रस्तावित उपयोग की जानकारी दी। इसके अलावा बागवानी उत्पादों के व्यापार, विपणन और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए विकसित की जा रही एकीकृत सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।
अधिकारियों ने कुवैत प्रतिनिधिमंडल के समक्ष हरियाणा में निवेश के अवसरों की जानकारी रखते हुए विशेष रूप से बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और इससे जुड़े क्षेत्रों में संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान कुवैत और हरियाणा के बीच संभावित निवेश और भविष्य में सहयोग को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
प्रतिनिधिमंडल ने आईआईएचएम की सुविधाओं, क्षमता और यहां उपलब्ध निवेश संभावनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी, एचओडी अर्जुन सैनी, चीफ इंजीनियर महेंद्र सिंह, एक्सईएन बिजेंद्र सिंह और एसडीओ मनीष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।