{"_id":"6ac6481532adc1de5000c5e8","slug":"video-solan-sanskrit-college-csca-constituted-bhargav-sharma-becomes-president-neha-thakur-vice-president-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: संस्कृत कॉलेज में सीएससीए का शपथ ग्रहण समारोह, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: संस्कृत कॉलेज में सीएससीए का शपथ ग्रहण समारोह, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
तारिणी राजकीय स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय सोलन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए नवागंतुक छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की नवनिर्वाचित केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने की, जबकि पूर्व प्राचार्य डॉ. लेखराम शर्मा मुख्य अतिथि रहे। समारोह महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। पीटीए उपाध्यक्ष नेहा शर्मा और महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और प्राचार्य ने दीप प्रज्वलन तथा वैदिक मंगलाचरण के साथ किया। मुख्य अतिथि डॉ. लेखराम शर्मा ने नए छात्रों को संस्कृत शिक्षा का महत्व बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने नवागंतुक छात्रों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए छात्र-छात्राओं के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने केंद्रीय छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष भार्गव शर्मा (शास्त्री तृतीय वर्ष), उपाध्यक्ष नेहा ठाकुर (शास्त्री द्वितीय वर्ष), सचिव आयुषी (शास्त्री प्रथम वर्ष) और महासचिव तमन्ना (शास्त्री तृतीय वर्ष) शामिल थे। एनएसएस प्रतिनिधि हितेंद्र शर्मा, खेल प्रतिनिधि रजत शर्मा और सांस्कृतिक प्रतिनिधि दीक्षित शर्मा ने भी शपथ ली। रोवर और रेंजर्स के लिए प्रियांश और समृद्धि ने पदभार संभाला, जबकि रेड रिबन क्लब के लिए अंकित और कशिश ने शपथ ग्रहण की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।