{"_id":"6abfb8d247e2cf7f600afb1f","slug":"video-farmers-protest-to-get-chhata-sugar-mill-operational-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता शुगर मिल चालू कराने को लेकर किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टरों से पहुंचे मिल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता शुगर मिल चालू कराने को लेकर किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टरों से पहुंचे मिल परिसर
मथुरा के छाता शुगर मिल को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को बरसाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के किसानों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में युवा और किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर नारेबाजी करते हुए छाता शुगर मिल परिसर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान किसानों और युवाओं ने 'जय जवान-जय किसान' तथा 'ठानी है, गन्ना मिल चलानी है' जैसे नारे लगाकर अपनी मांगें बुलंद कीं। ग्रामीणों का कहना है कि शुगर मिल के लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण क्षेत्र के गन्ना किसानों को भारी आर्थिक व व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मिल को जल्द से जल्द चालू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रीय किसानों को फसल का सही दाम और राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।