{"_id":"6b07ad83499842b25505970d","slug":"video-ensure-water-reaches-the-tail-ends-of-the-canals-within-a-week-negligent-contractors-will-be-blacklisted-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक सप्ताह में नहरों की टेल तक पहुंचाएं पानी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक सप्ताह में नहरों की टेल तक पहुंचाएं पानी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
मथुरा। नहरों, राजवाहों और माइनरों की टेल तक एक सप्ताह में पानी पहुंचाया जाए। सिल्ट सफाई में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी मिलने पर ठेकेदार फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ भुगतान भी रोका जाए। बुधवार को राजीव भवन में सिंचाई बंधु की मासिक बैठक में शासन द्वारा नामित उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
बैठक में सिंचाई, अतिक्रमण, अवैध खनन और पानी चोरी से जुड़ी करीब ढाई दर्जन शिकायतें रखी गईं। नगला कनकू के निरंजन सिंह ने अहमल माइनर में सिल्ट सफाई नहीं होने, तेहरा के अरविंद सिंह रावत ने करील माइनर की पटरी पर अतिक्रमण से रास्ता बंद होने और जिखनगांव के हरिमोहन शर्मा ने ड्रेन की करीब नौ बीघा जमीन राजस्व अभिलेखों में दूसरे लोगों के नाम दर्ज होने का मामला उठाया।
मानागढ़ी के सुभाष नौहवार ने गोरोला और ऊटासानी माइनरों की टेल तक पानी पहुंचाने, बेरा के शैलेंद्र सिंह ने नहरों की पटरियों से सिल्ट हटाने, गड़सौली के सोनवीर सिंह ने माइनर को अवैध खनन से क्षतिग्रस्त करने और चोमूंहा के गोपीचंद ने शेरगढ़ राजवाह से पानी चोरी की शिकायत की।
उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का निस्तारण कार्यालय में बैठकर नहीं, बल्कि मौके पर किसान की मौजूदगी में कराया जाए। किसान प्रतिनिधि राजकुमार तोमर, सोनवीर सिंह, अवधेश रावत और दीपक चौधरी ने सिल्ट सफाई कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया।
बैठक में देहात क्षेत्र के विद्युत विभाग के सभी अधिशासी अभियंताओं के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार समेत विभिन्न विभागों के सहायक अभियंता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।