{"_id":"6b0a9107c169dc8450017ef6","slug":"bhopal-constitution-protection-march-rahul-gandhi-akhilesh-yadav-mamata-banerjee-december-12-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: भोपाल में 12 दिसंबर को 'संविधान बचाओ' मार्च, राहुल गांधी-अखिलेश-ममता समेत कई दिग्गज होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: भोपाल में 12 दिसंबर को 'संविधान बचाओ' मार्च, राहुल गांधी-अखिलेश-ममता समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
Sat, 28 Nov 2026 02:01 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:01 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर को कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ मार्च निकाला जाएगा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत INDIA ब्लॉक के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस का दावा है कि मार्च और रैली में एक से डेढ़ लाख लोग जुट सकते हैं। आयोजन के लिए लाल परेड ग्राउंड की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
भोपाल में विपक्ष करेगा शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में वोट चोरी के आरोपों और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस दिसंबर में राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। इसी अभियान के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर को संविधान बचाओ मार्च आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है। मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर लाल परेड ग्राउंड तक पहुंचेगा, जहां बड़ी रैली होगी।
राहुल गांधी, खरगे और अखिलेश समेत कई नेता आएंगे
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के मीडिया समन्वयक अभिनव बरोलिया ने बताया कि मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होंगे। कांग्रेस ने इस आयोजन में एक लाख से डेढ़ लाख लोगों के जुटने का अनुमान जताया है।
कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए भोपाल के लाल परेड ग्राउंड को आयोजन स्थल बनाने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही कह चुके हैं कि लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा से शुरू होगा मार्च
कांग्रेस की योजना के मुताबिक, 12 दिसंबर को मार्च की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से होगी। यहां राहुल गांधी संविधान निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मार्च जिला अदालत, पुरानी जेल और कंट्रोल रूम के सामने से गुजरते हुए लाल परेड ग्राउंड पहुंचेगा। यहां जनसभा आयोजित की जाएगी।
लाल परेड ग्राउंड की अनुमति का इंतजार
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि पार्टी अभी प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रही है। उन्होंने आशंका जताई कि भोपाल में भी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अड़चनें पैदा की जा सकती हैं। उन्होंने इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर आई बाधाओं का भी जिक्र किया।
नायक के मुताबिक, आयोजन की तैयारियों के लिए पार्टी को रैली से कम से कम सात दिन पहले मैदान की जरूरत होगी। वहां डोम, साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं करनी हैं। कांग्रेस ने प्रशासन से समय रहते मैदान उपलब्ध कराने की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को मुकेश नायक समेत कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला से मुलाकात की और लाल परेड ग्राउंड के लिए अनुमति मांगते हुए ज्ञापन सौंपा। नायक ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी कि अनुमति की प्रक्रिया में यातायात विभाग और सातवीं बटालियन के साथ समन्वय जरूरी है। आवेदन पुलिस मुख्यालय के माध्यम से बटालियन को भेजा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल को शनिवार या रविवार तक निर्णय की जानकारी देने की बात कही गई है।