{"_id":"6a9027201a1622a699077869","slug":"video-dwarikadheesh-seated-on-a-pink-velvet-swing-in-mathura-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुलाबी मखमल के हिंडोले में विराजमान हुए राजाधिराज, मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुलाबी मखमल के हिंडोले में विराजमान हुए राजाधिराज, मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज ठाकुर जी महाराज ने गुलाबी मखमल के हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुर जी के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ ठाकुर जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि ठाकुर जी महाराज को गुलाबी मखमल के हिंडोले में विराजमान कराया गया। पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाड़ लड़ाने के भाव से सावन मास में विभिन्न प्रकार की घटाओं और हिंडोलों में विराजमान कराया जाता है। भक्तों के लिए यह सेवा और दर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहते हैं। गुलाबी मखमल के हिंडोले में विराजमान ठाकुर जी का स्वरूप देखते ही बन रहा था। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु दर्शन पाकर भावविभोर नजर आए। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सावन मास में घटा और हिंडोला उत्सव का क्रम लगातार जारी रहेगा। इसके तहत अलग-अलग दिनों में ठाकुर जी महाराज को विभिन्न घटाओं और हिंडोलों में विराजमान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।