फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Saree Row: Old Sarees Distributed to Women, Probe Ordered

ये कैसा सम्मान: मथुरा के सरकारी कार्यक्रम में महिलाओं को बांटी पुरानी साड़ियां, हंगामे के बाद शुरू हुई जांच

Thu, 27 Aug 2026 09:56 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 09:56 PM IST
सार

मथुरा में सरकारी कार्यक्रम में महिलाओं को बांटी गई साड़ियों को लेकर हंगामा हो गया। महिलाओं ने साड़ियां पुरानी और घटिया गुणवत्ता की होने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी पर डीएम सीपी सिंह ने आगरा और मथुरा के साड़ी विक्रेताओं की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Mathura Saree Row: Old Sarees Distributed to Women, Probe Ordered
सरकारी कार्यक्रम में महिलाओं को बांटी पुरानी साड़ियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत सरकारी कार्यक्रम में महिलाओं को पुरानी साड़ियां बांटे जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने साड़ियों के विक्रेता आगरा और मथुरा के दुकानदारों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




 

प्रदेश सरकार ने अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत साठ वर्ष से ऊपर की महिलाओं को आजीवन निशुल्क रोडवेज बस में यात्रा देने की घोषणा की है। योजना की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं को निशुल्क साड़ी देने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए 600 साड़ियां आगरा से खरीदी गई थीं। महिलाओं को कार्यक्रम में लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया था। निशुल्क साड़ी मिलने की जानकारी पर निर्धारित संख्या 500 से अधिक करीब 250 महिलाएं अधिक पहुंच गईं। इस पर मथुरा के एक दुकानदार से 300 अतिरिक्त साड़ियों की खरीदारी की गई।

 
विज्ञापन

इसके बाद सभागार में मौजूद महिलाओं को साड़ियों और मिठाइयों का वितरण किया गया था। कार्यक्रम समापन के बाद कुछ महिलाओं ने कॉलेज परिसर में साड़ियों को पैकेट से बाहर निकालते ही हंगामा शुरू कर दिया था। महिलाओं का आरोप था कि उनको पुरानी और घटिया क्वालिटी की साड़ियां दी गई हैं।

इस मामले में जिलाधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने कुल 900 साड़ियों की खरीद की थी, जबकि कार्यक्रम में इतनी महिलाएं नहीं पहुंची थीं। महिलाओं के आरोप की जानकारी पर दुकानदारों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed