फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees unable to offer Prasad to Thakurji at Banke Bihari Temple in Vrindavan

बांकेबिहारी मंदिर में नया विवाद: ठाकुरजी तक नहीं पहुंचा भक्तों का प्रसाद, श्रद्धालु निराश; सेवायतों में भी रोष

Thu, 27 Aug 2026 05:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

विश्वविख्यात बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निराश होकर लाैटना पड़ रहा है। वह ठाकुरजी को प्रसाद नहीं चढ़ा पा रहे हैं। इसको लेकर मंदिर के सेवायतों में भी रोष है। 

विज्ञापन
Devotees unable to offer Prasad to Thakurji at Banke Bihari Temple in Vrindavan
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दानराशि चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी भंडारी मंदिर नहीं आए। ठाकुरजी की सेवा में लगे सेवायत गोस्वामी और भक्तों के बीच कड़ी भंडारी के ना आने पर भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाला प्रसाद ठाकुरजी तक नहीं पहुंच सका। इसे लेकर मंदिर के सेवायत गोस्वामी समाज में रोष है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों द्वारा ठाकुरजी को अर्पित की जाने वाली दानराशि को चोरी किए जाने की बात श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी की ओर से अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखी। इसमें आरोप लगाया कि सेवायतों के भंडारी भक्तों से सीधे चढ़ावा इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो और फोटो भी सर्वोच्च न्यायालय को प्रस्तुत किए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की श्रीबांकेबिहारी मंदिर में चढ़ावा चोरी नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन

 

इसके बाद बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी भंडारी मंदिर में नहीं आए। ठाकुरजी की सेवा में सेवाधिकारी गोस्वामी और भक्तों के बीच प्रसाद, फूलमाला आदि का आदान प्रदान करने वाले भंडारियों के ना आने पर भक्त ठाकुरजी तक प्रसाद, फूलमाला और चढ़ावा नहीं अर्पित कर पा रहे हैं। इस संबंध में मंदिर के सेवायत गोस्वामी एवं श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य हिंमाशु गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में आठ भंडारी वीआईपी कठघरा में रहते हैं। वह भक्तों द्वारा अपने आराध्य के लिए माला, प्रसाद भी अपने आराध्य को अर्पित नहीं कर पा रहे हैं। बहुत से श्रद्धालु ऐसे हैं जो पहले ठाकुरजी को प्रसाद लगाकर उसे ही वह गृहण करते हैं। उन्होंने कहा कि कौन है जो चढ़ावा चोरी कर रहा है। उसकी भी आंतरिक जांच वह करा रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed