{"_id":"6a90393bb29cfe4d90043e5b","slug":"non-resident-indians-took-out-tiranga-yatra-in-chicago-in-america-chief-guest-devkinandan-thakur-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश में निकाली तिरंगा यात्रा: अप्रवासी भारतीयों ने शिकागो में मनाया आजादी का जश्न, देशभक्ति के गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में निकाली तिरंगा यात्रा: अप्रवासी भारतीयों ने शिकागो में मनाया आजादी का जश्न, देशभक्ति के गूंजे नारे
Thu, 27 Aug 2026 06:50 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:50 PM IST
सार
अमेरिका के शिकागो में निकाली गई तिरंगा यात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों के दिलों में आज भी भारत बसा हुआ है।
विज्ञापन
शिकागो में निकाली तिरंगा यात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह भले ही थम गया हो, लेकिन विदेशों में बसे भारतीयों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा अब भी कायम है। अमेरिका के शिकागो में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) के बैनर तले भारतीय-अमेरिकी परिवारों ने स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के समापन पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय शामिल हुए और देशभक्ति के नारों व गीतों से माहौल भारतमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकागो में निकाली तिरंगा यात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तिरंगा यात्रा में भारतीय परिवार हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शिकागो के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस दौरान भारत माता के साथ भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद, वीर शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महापुरुषों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं। यात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों के दिलों में आज भी भारत बसा हुआ है। वे हजारों किलोमीटर दूर रहकर भी अपनी संस्कृति, परंपराओं और देश के प्रति प्रेम को मजबूती से संजोए हुए हैं।
तिरंगा यात्रा में शामिल भारतीय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवकीनंदन महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, भक्ति, धर्म और कर्म का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जहां भी रहते हैं, अपनी सनातन परंपराओं और संस्कारों से जुड़े रहते हैं। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यात्रा के दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया। तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने देश के लिए किए गए बलिदानों और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाई। कार्यक्रम में शिकागो स्थित इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल एलाद स्ट्रोमायर, एफआईए के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत पटेल और निदेशक संजय वोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।