{"_id":"6aeeb6964c5b1bd58c0fa24a","slug":"video-customers-flock-to-buy-flowers-for-diwali-a-lively-atmosphere-prevails-at-govindganj-mandi-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दीपावली पर फूलों की खरीदारी को उमड़े ग्राहक, गोविंदगंज मंडी में रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दीपावली पर फूलों की खरीदारी को उमड़े ग्राहक, गोविंदगंज मंडी में रही रौनक
मथुरा। दीपावली पर होली गेट स्थित गोविंदगंज फूल मंडी में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोगों ने फूलों की जमकर खरीदारी की। मंडी में जगह-जगह गेंदे, गुलाब, गुलदाउदी और अन्य फूलों के ढेर लगे नजर आए। खरीदारों की भीड़ के चलते दुकानदारों को फूल बेचने की फुर्सत तक नहीं मिली। कोई पूजा के लिए फूल खरीदता दिखा तो कोई घर के दरवाजे और मंदिर सजाने के लिए फूलों की माला और बंदनवार लेता नजर आया।
मंडी में गेंदा 80 रुपये, गुलदाउदी 200 रुपये, गुलाब 250 रुपये, कनेर 500 रुपये, बटन रोज 350 रुपये, कुंद 1200 रुपये और गुल्डोरी 200 रुपये प्रति किलो बिकी। टाटा गुलाब 350 रुपये प्रति बंडल और रायबेल की कली 1400 रुपये प्रति किलो रही। कमल का फूल 30 रुपये प्रति पीस और अशोक के पत्तों की बंदनवार 60 रुपये प्रति दर्जन बिकी।
फूल व्यापारी गौरव गुप्ता और फूल विक्रेता भारत ठाकुर ने बताया कि दीपावली पर फूलों की मांग बढ़ने से मंडी में अच्छी ग्राहकी रही। सुबह से ही खरीदारों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर फूलों की खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।